{"_id":"69a35b2abfef8a62a505b3a5","slug":"fifth-grade-student-commits-suicide-by-hanging-herself-kanpur-news-c-362-1-ka11011-142622-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पांचवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पांचवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां राधेनगर में शनिवार दोपहर कक्षा पांच की छात्रा काजल राजपूत (13) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह दोपहर को स्कूल से लौटने के बाद भाई-बहन के साथ घर में खेल रही थी। मां के सोने के बाद ही उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा काजल के पिता आशाराम हलवाई हैं। परिवार में पत्नी श्यामादेवी, बेटी नंदनी, बेटा हिमेश है। मां श्यामादेवी ने पुलिस को बताया कि तीनों बच्चों में बड़ी बेटी काजल कक्षा पांच में पढ़ती थी। शनिवार दोपहर स्कूल से आने के बाद काजल को खाना दिया। इसके बाद वह और बच्चे सोने चले गए। तभी काजल ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दरवाजे की चौखट के दुपट्टे से फंदा लगा लिया। शाम करीब चार बजे जब नींद खुली तो उसके खुदकुशी करने का पता चला।
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि काजल मां का कीपैड मोबाइल सहेलियों से बात करने के लिए इस्तेमाल करती थी। स्कूल से लौटने के बाद भी कतई ऐसा नहीं लगा कि वह किसी प्रकार से तनाव में है। उन लोगों को अंदेशा है कि स्कूल में किसी से विवाद के बाद ये कदम उठाया है। चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि परिजन छात्रा के आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं।