फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce fire in leather factory in Unnao, 10 fire engines brought under control in five hours, loss of crores

Fierce Fire in Unnao: चमड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 दमकलों ने पांच घंटे में पाया काबू, करोड़ों का नुकसान

Tue, 20 Jun 2023 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

Unnao News: दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र की चमड़ा फैक्टरी में तड़के सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग से करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fierce fire in leather factory in Unnao, 10 fire engines brought under control in five hours, loss of crores
unnao fire accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चर्म उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी एसके इंटरनेशनल में सुबह करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। चमड़ा, केमिकल और अन्य ज्वलनशील समान होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन काबू नहीं पा सके। इसके बाद कानपुर से भी दमकल मंगानी पड़ीं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि दही थाना क्षेत्र के एसके इंटरनेशनल लेदर फैक्टरी में सुबह करीब चार बजे में आग लग गई।
विज्ञापन

धीरे-धीरे आग तेज होती गई और कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वाहन सवारों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस और फायर स्टेशन उन्नाव की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
आनन फानन आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद दमकल विभाग ने कानपुर और लखनऊ से दो-दो दमकल की गाड़ियों को बुलाया करीब 10 गाड़ियों ने पांच घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी है।

हाईवे पर तैनात है पुलिस फोर्स
धीमे-धीमे अभी भी धुआं निकल रहा है। एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों में रखे ज्वलनशील पदार्थों को हटवाया गया है। उसके साथी हाईवे पर किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया गया है।

कानपुर और लखनऊ से भी आईं गाड़ियां
फायर स्टेशन अफसर शिवराम यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल उन्नाव में मौजूद दमकल की गाड़ियों को भेजा गया था। आग तेज होने के चलते कानपुर और लखनऊ से भी गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब पांच घंटे मशक्कत के बाद लपटें शांत हुईं, हालांकि आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed