{"_id":"6539716d340fb4a6b60194f8","slug":"fever-is-wreaking-havoc-two-innocent-people-died-many-fell-ill-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4557-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुखार बरपा रहा कहर, दो मासूमों की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुखार बरपा रहा कहर, दो मासूमों की मौत, कई बीमार
Thu, 26 Oct 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम में आए बदलाव और गांवों में गंदगी से मच्छर जनित बीमारियां फैल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बुखार से कराह रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
बुधवार को रूरा व संदलपुर के बीसलपुर में दो मासूमों की बुखार से मौत हो गई। बीसलपुर में एसडीएम समेत स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीमार लोगों की जानकारी लेकर दवाइयां दिलाई। गांव के लोगों साफ- सफाई न होने व हैंडपंप से दूषित पानी की समस्या बताई।
संदलपुर ब्लॉक के बीसलपुर में बुखार की बीमारी की चपेट में 100 से अधिक लोग पीड़ित हैं। बुधवार की सुबह गांव के दिनेश कुमार की बेटी नैना (7) की मौत हो गई। उसे चार दिनों से बुखार आ रहा था। जिसका इलाज खोजाफूल में एक प्राइवेट डाक्टर के यहां चल रहा था। इससे पहले भी गांव में मोहित और यशु की मौत हो चुकी थी। लगातार तीसरी मौत से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा गांव के लोग दूसरे जिलों में जाकर उपचार करवा रहे है। मौत की सूचना पाते ही एसडीएम सिकंदरा शिखा शंखवार, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नालियों व सड़क पर कूड़े के ढेरों को देखकर उनकी साफ-सफाई कराई। साथ ही गांव में एडीओ पंचायत संदलपुर को कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम सिकंदरा शिखा संखवार ने बताया कि बीसलपुर गांव में फैली बीमारी पर रोकथाम लगाने के लिए सफाई कर्मियों से सफाई कराने व बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज करने के लिए कर्मचारियों को डेरा डालकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ डाॅ. एपी वर्मा ने बताया कि चार दिन से गांव में शिविर लगाकर बुखार पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार सिंकदरा सुप्रिया, नायब तहसीलदार सुधीर कुमार, डिप्टी डॉ. एपी वर्मा मौजूद रहे। वहीं रूरा क्षेत्र के डगरहा निवासी राधा मोहन त्रिवेदी उर्फ कल्लू त्रिवेदी की पुत्र शिवा (6) की बुखार से मौत हो गई। राधा मोहन त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को देर रात अचानक शिवा को बुखार आया। इस पर वह स्थानीय डाक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। जहां आराम मिला, लेकिन रविवार की शाम को तेज बुखार आने पर परिजन सोमवार को निजी चिकित्सक की सलाह पर कानपुर के एक अस्पताल में ले गए। परिजनों ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय शिवा की तेज बुखार से मौत हो गई। मृतक शिवा को घर वापस लाने के बाद उसका रिंद नदी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता ने बताया कि उसके और बीएसएफ जवान छोटे भाई राममोहन त्रिवेदी के बीच में शिवा इकलौती संतान था। शिवा की मौत के बाद से मां रेनू, चाची माला सहित अन्य परिजन गमगीन रहे।
विज्ञापन
-- -- -
सफाई न होने का लगाया आरोप
रूरा। डगराहा में मासूम की बुखार से मौत व गांव में कई लोगों के बीमार होने पर गांव के लोगों साफ-सफाई न होने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सफाई कर्मचारी समय पर आते नहीं है। इस वजह से गंदगी फैली हुई है मच्छर जनित बीमारियों की वजह से गांव में ज्यादातर व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने गांव में लोगों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी है। डीपीआरओ विकास पटेल ने बताया कि गंदगी वाली जगह पर अभियान चला कर सफाई कराई जाएगी।
-- -
दूषित पानी से लीवर में सूजन की समस्या
संदलपुर। स्वास्थ्य टीम व प्रशासन के अधिकारियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलने के बाद यह हालात है। गांव के कई हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इस टीम ने पानी को भी जांचा। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि बीसलपुर गांव में पानी दूषित पानी की समस्या है। ग्रामीण नियमित रूप से पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। आशंका है कि इसी पानी के इस्तेमाल से गांव में के लोगों में लीवर सूजन जैसी समस्या सामने आ रही है। दूषित पानी की आशंका के चलते जल निगम को जांच के लिए पत्राचार किया जाएगा।