{"_id":"59c1352d4f1c1b20688b56ce","slug":"festival-market-report-from-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘देवी मां’ के लिए आये देसी और इम्पोर्टेड आइटम, इन PHOTOS में देखें कैसा है Festival Market","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देवी मां’ के लिए आये देसी और इम्पोर्टेड आइटम, इन PHOTOS में देखें कैसा है Festival Market
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
मार्केट में देवी मां की एक से एक बेहतरीन मूर्तियां
- फोटो : राहुल शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सज गए हैं बाजार क्योंकि आए नवरात्रे माता के... 21 सितंबर से नवरात्र शुरू होने वाले हैं। मार्केट में इसका साफ असर देखा जा रहा है। माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं। माता को सजाने के लिए डिजाइनर जूड़ा, नथ, कमरबंद आदि चीजें मार्केट में आ गई हैं। इसके साथ ही, माता को बैठाने के लिए डिजाइनर सोफे रूपी आसन और रेडीमेड पंडाल भी मार्केट में मिल रहें हैं जो हर ग्राहक को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो इन सब की कीमतों पर जीएसटी का असर पड़ रहा है।
माता जगदम्बे के लिए मार्केट में कई देसी और इम्पोर्टेड सामान आ गए हैं
माता की मूर्ति
बाजार में माता की कई मनमोहक मूर्तियां मिल रही हैं। पीतल, मार्बल व मिट्टी से बनी मूर्तियों को दुकानदार लहंगे-चुनरी, माला, ग्लिटर और अन्य ज्वैलरी से सजाकर दे रहे हैं। शिवाले स्थित दुकान के मालिक पंकज ने बताया कि 700 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक मिलने वाली इन मूर्तियों को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, मार्बल और मिट्टी से मां दुर्गा की मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार अश्वनी ने बताया कि लोगों ने मूर्ति बनाने केकई आर्डर दे रखे हैं जिसको पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी का असर मार्केट में देखा जा सकता है। पहले जो मूर्ति 10,000 रुपये में मिल जाती थी, उसका इस बार दाम 15,000 रुपये के करीब हो गया है।

माता के लिए रेडीमेड पंडाल
इस बार मार्केट में माता को स्थापित करने के लिए रेडीमेड पंडाल आ गए हैं। नेट और रंग-बिरंगी चुनरी से सजे यह छोटे-छोटे पंडाल काफी खूबसूरत लग रहे हैं। नवीन मार्केट स्थित दुकान के मालिक अभिवन ने बताया कि 500 से लेकर 2500 रुपये तक मिलने वाले यह पंडाल इस बार ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से भी यह पंडाल आर्डर देकर बनवा सकते हैं।

माता के लिए श्रंगारदान और सोफा
शिवाले स्थित दुकानदार के मालिक मुन्ना गुड़िया ने बताया कि इस बार दुर्गा जी के लिए इम्पोर्टेड सामान भी मार्केट में आया है। इसमें दुर्गाजी के लिए इम्पोर्टेड शृंगारदान वाला बेड, सोफा, सिंगल बेड आदि मिल रहे हैं। इनके दाम 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हैं।

डिजाइनर पोशाक
मुन्ना गुड़िया ने बताया कि इस बार माता के लिए डिजाइनर लहंगे- चुनरी बनवाए गए हैं। नेट से बनीं पोशाक पर मोती और नग से कि गई डिजाइन वाले लहंगे, राजस्थानी चुनरी प्रिंट वाले लहंगे, वेलवेट लहंगे आदि काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं मोती से बने लहंगे पर शेर की डिजाइन वाला लहंगा सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। इन पोशाक केदाम 700 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है।