फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Festival celebrated in Ayodhya to commemorate the birth of Ram and his two brothers

Kanpur News: राम समेत चारों भाइयों के जन्म पर अयोध्या में मना उत्सव

Sat, 20 Sep 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Festival celebrated in Ayodhya to commemorate the birth of Ram and his two brothers
रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी रोड में लीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। श्री रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी रोड में शुक्रवार को 77वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन और हवन के साथ हुआ। पहले दिन नारद मोह, रावण जन्म और श्रीराम के अवतार लेने की लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि राम समेत चारों भाइयों के जन्म पर अयोध्या में उत्सव मनाया गया, चारों ओर बधाई गूंज उठी।
विज्ञापन


लीला में दिखाया गया कि नारद जी अहंकार में भगवान शिव और विष्णु को अपनी विजय की बात बताते हैं। इस पर भगवान विष्णु उनकी परीक्षा के लिए विश्व मोहिनी का स्वयंवर रचते हैं। माया के वश में होकर नारद जी भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगते हैं पर वह उन्हें बंदर का रूप दे देते हैं।
विज्ञापन


जब वह अपना रूप देखते हैं तो बड़ा क्रोधित होते पर पर बाद में उन्हें भगवान की माया का अहसास होता है। इसके बाद रावण और कुंभकरण के जन्म की लीला का मंचन हुआ। अंत में भगवान श्रीराम के अवतार प्रसंग को प्रस्तुत किया गया। इसमें दिखाया गया कि दशरथ के यज्ञ करने के बाद अग्निदेव की ओर से पुत्र प्राप्ति के लिए उन्हें खीर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सेवन से कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म देती हैं। इस दौरान अध्यक्ष सुनीत त्रिपाठी, प्रधानमंत्री आकर्ष वाजपेयी, उपाध्यक्ष विजय त्रिवेदी, विकास वाजपेयी, सुरेश गुप्ता, मुन्ना, दिनेश शुक्ला, रामजी गुप्ता, अंकित निगम, छोटेलाल बाबा, अशोक बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed