{"_id":"6aecf0acc8535a431900794c","slug":"fertilizer-will-continue-to-be-available-from-47-centers-even-when-the-cooperatives-are-closed-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1705142-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समितियां बंद होने पर भी 47 केंद्रों से मिलती रहेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समितियां बंद होने पर भी 47 केंद्रों से मिलती रहेगी खाद
विज्ञापन
कानपुर। सहकारी समितियों के बंद रहने के दौरान किसानों को अब उर्वरक के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिले में 47 अतिरिक्त उर्वरक बिक्री केंद्र चिह्नित किए हैं। इन केंद्रों पर किसानों को यूरिया, डीएपी और एनपीके निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पीसीएफ, डीसीएफ, एफपीओ, इफ्को, आईएफएफडीसी और एग्री जंक्शन के केंद्रों पर खाद उपलब्ध करा दी गई है।
एम-पैक्स कर्मचारी संघ की ओर से 22 से 31 अक्तूबर तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और हड़ताल के कारण सहकारी समितियों में खाद वितरण प्रभावित हुआ था। रबी फसलों की बोआई के समय उर्वरक की मांग बढ़ने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई किसानों को निजी दुकानों से निर्धारित दर से 500 से 600 रुपये अधिक देकर खाद खरीदनी पड़ी। इसके शिकायते भी हुईं। अब जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कृषि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। खाद वितरण की निगरानी के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शिकायत के लिए जारी किए नंबर
खाद मिलने में परेशानी, अधिक कीमत वसूली या बिक्री केंद्रों की जानकारी के लिए किसान कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। सहकारिता संबंधी शिकायत के लिए 9793183550 और एफपीओ, एग्री जंक्शन आदि से जुड़ी समस्याओं के लिए 6393775438 पर फोन कर सकते हैं।