{"_id":"618c16cccaa60864cb47dde8","slug":"fertilizer-control-room-set-up-to-solve-manure-problem-akbarpur-news-knp6632080143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद समस्या निस्तारण के लिए उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद समस्या निस्तारण के लिए उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जहां पर किसान अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।
जिले में राई, सरसों आलू समेत अन्य फसलों की बुआई के लिए डीएपी की काफी मांग बढ़ी है, लेकिन सहकारी समितियों में खाद का टोटा बना हुआ है। किसानों के सामने खाद संकट पर बीती 21 अक्तूबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। जिसका मुख्य सचिव स्तर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर संयुक्त कृषि निदेशक ने जिला कृषि अधिकारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया था। वहीं अब तक जिले में खाद की समस्या हल न होने के चलते अपर मुख्य सचिव कृषि ने जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए।
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास भवन में उनके कार्यालय में उर्वरक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां पर खाद की समस्या, अधिक मूल्य पर बिक्री, गुणवत्ताहीन या नकली खाद आदि से संबंधित शिकायतें रजिस्टर पर तारीख वार दर्ज की जाएंगी। किसान किसी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 7838882515 पर अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। जिनका निराकरण कराया जाएगा।