फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fertilizer control room set up to solve manure problem

खाद समस्या निस्तारण के लिए उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित

Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer control room set up to solve manure problem
कानपुर देहात। अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जहां पर किसान अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में राई, सरसों आलू समेत अन्य फसलों की बुआई के लिए डीएपी की काफी मांग बढ़ी है, लेकिन सहकारी समितियों में खाद का टोटा बना हुआ है। किसानों के सामने खाद संकट पर बीती 21 अक्तूबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। जिसका मुख्य सचिव स्तर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर संयुक्त कृषि निदेशक ने जिला कृषि अधिकारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया था। वहीं अब तक जिले में खाद की समस्या हल न होने के चलते अपर मुख्य सचिव कृषि ने जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास भवन में उनके कार्यालय में उर्वरक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां पर खाद की समस्या, अधिक मूल्य पर बिक्री, गुणवत्ताहीन या नकली खाद आदि से संबंधित शिकायतें रजिस्टर पर तारीख वार दर्ज की जाएंगी। किसान किसी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 7838882515 पर अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। जिनका निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed