फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fermented Organic Manure to Boost Agricultural Productivity; Expansion Planned Across 22 Districts

Kanpur News: फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर से बढ़ेगी कृषि उत्पादकता, 22 जिलों में होगा विस्तार

Thu, 07 May 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fermented Organic Manure to Boost Agricultural Productivity; Expansion Planned Across 22 Districts
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने के उद्देश्य से फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर परियोजना की शुरुआत की गई है। इसी के तहत आईसीएआर अटारी कानपुर और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अटारी सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि परियोजना में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर देहात, कन्नौज, झांसी, बलिया, वाराणसी समेत 22 जिलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में अटारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह परियोजना सीएसआर के तहत मारुति की ओर से वित्तपोषित है। इसका उद्देश्य सीवीजी फैक्टरी से निकलने वाले बाई-प्रोडक्ट आधारित फर्मेंटेड जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देना है जिससे फसल उत्पादकता बढ़े और मृदा की उर्वरता में सुधार हो सके। आईएआरआई के सस्य विज्ञान प्रभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसएस राठौर ने बताया कि यह जैविक खाद पारंपरिक की तुलना में अधिक प्रभावी है और इसमें पोषक तत्वों की उपलब्धता अधिक होती है।
विज्ञापन


प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि चयनित 22 जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र प्रदर्शन और गोष्ठी व मेलों से जागरूक किया जाएगा। सीएसए के निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी और कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के डॉ. आरबी सिंह ने भी कृषि में स्थिरता के लिए वैज्ञानिक रणनीतियों पर जोर दिया। अंत में डॉ. अजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed