फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female students were made aware of dysmenorrhea.

Kanpur News: छात्राओं को डिसमेनोरिया के प्रति किया जागरूक

Sat, 17 Oct 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Female students were made aware of dysmenorrhea.
कानपुर। किदवईनगर स्थित राजरानी इंटर कॉलेज में मुंबई की एक संस्था की ओर से डिसमेनोरिया जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। संस्था के जोनल मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि डिसमेनोरिया में मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द और ऐंठन होती है। यह दो प्रकार का होता है। प्राइमरी डिसमेनोरिया बिना किसी आंतरिक बीमारी के होता है। यह प्रोस्टाग्लैंडिन हार्मोन के कारण गर्भाशय में होने वाले संकुचन से जुड़ा है। वहीं सेकेंडरी डिसमेनोरिया एंडोमेट्रियोसिस, गर्भाशय में फाइब्रॉइड या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज जैसी चिकित्सीय समस्याओं के कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उर्मिला दुबे, मनीषा मिश्रा, ममता यादव और उमा चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed