{"_id":"6acd4c6279523e1d7b067003","slug":"female-students-and-teachers-were-given-training-on-fire-safety-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1680589-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छात्राओं और शिक्षिकाओं को आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छात्राओं और शिक्षिकाओं को आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
कानपुर। एएनडी महाविद्यालय में सोमवार को छात्राओं और शिक्षिकाओं को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित रहने का प्रशिक्षण दिया गया। राजनीति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-एक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मीरपुर थाने की फायर ब्रिगेड टीम ने विभिन्न प्रकार की आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।
मुख्य प्रशिक्षक लीड फायरमैन लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि आग या किसी अन्य आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सही तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। जागरूकता और समय पर उठाए गए कदम लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक बनाने के साथ आपात परिस्थितियों में आत्मविश्वास से निर्णय लेने में मदद करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीक्षा सिंह ने किया। संयोजन डॉ. आकांक्षा गौर और सह-संयोजन डॉ. पूजा शुक्ला ने किया।