{"_id":"5ec8b5e68ebc3e906c6ef6ce","slug":"female-health-worker-killed-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्यकर्मी ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Sat, 23 May 2020 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 May 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर देहात के माती सीएमओ कार्यालय में कार्यदायी संस्था के अधीन तैनात स्वास्थ्य कर्मी इरफात बी (25) ने शुक्रवार शाम अकबरपुर में किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
मृतका शाहजहांपुर जिले के कांठ थाने के रावतपुर गांव की रहने वाली थी। अकबरपुर के कालीगंज में सानू राइन के मकान में इरफात बी किराये पर रहती थी। शुक्रवार को वह ऑफिस नहीं गई। पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकलने पर मोहल्ले के लोगों ने मकान मालिक को बताया।
सानू राइन ने कमरे की खिड़की से झांका तो फंदे पर शव लटका देखा। कोतवाल आमोद कुमार व चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने शव को फंदे से उतारा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका के पिता अखलाक को सूचना दी गई है। कमरे से मिले सुसाइड नोट में परिजनों से विवाद को लेकर जान देने का जिक्र है।