फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female constable suspended in case of  Inspectors death in Kanpur

दरोगा की मौत: कहा था...महिला सिपाही से त्रस्त है, बना रही थी शादी का दबाव, मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी

Sat, 19 Nov 2022 06:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Nov 2022 06:30 AM IST
सार

सल्फास खाने वाले दरोगा अनूप सिंह की मौत के मामले में फजलगंज में तैनात महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मृतक की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। बता दें कि महिला सिपाही पर ब्लैकमेलिंग का आरोप है, जो शादी का दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
Female constable suspended in case of  Inspectors death in Kanpur
मृतक दरोगा अनूप सिंह और रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाने से निलंबित दरोगा अनूप सिंह (33) के खुदकुशी करने के मामले में फजलगंज थाने में तैनात महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा की पत्नी की तहरीर पर शुक्रवार रात महिला सिपाही पर आत्महत्या दुष्प्रेरण (खुदकुशी करने पर मजबूर कर देना) की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

महिला सिपाही छुट्टी पर है। हालांकि अब उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। उरई निवासी दरोगा अनूप सिंह ने 10 नवंबर को जहर खा लिया था। सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में दरोगा दो दिन बाद दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

एसीपी अनवरगंज सृष्टि सिंह की जांच में सामने आया था कि अनूप सिंह के संबंध फजलगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही से थे। इसी वजह से अनूप ने खुदकुशी की। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार रात पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के आदेश पर डीसीपी सेंट्रल ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दरोगा की पत्नी पूनम फजलगंज थाने पहुंचीं और महिला सिपाही के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर महिला सिपाही पर केस दर्ज किया गया। बता दें कि मामले में थानेदार देवेंद्र दुबे की भी भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि थानेदार आरोपों को निराधार बता रहे हैं।

शादी का बना रही थी दबाव, मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी
पूनम के मुताबिक अनूप लंबे समय से तनाव में थे। पिछले साल अप्रैल 2021 में जब उन्होंने इस बारे में अनूप से पूछा था तो बहुत से उन्होंने सच बात बताई थी। अनूप ने बताया था कि फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग हो गया था।

अब वह पहली शादी तोड़कर खुद से शादी करने के लिए दबाव बना रही है। इनकार करने पर केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है, इसलिए वह परेशान हैं। पूनम ने कहा कि इसी वजह से अनूप ने खुदकुशी की। अगर वह मुकदमे में फंसाएगी, तो बहुत बदनामी होगी।

सिपाही से कहा था...महिला सिपाही से त्रस्त हैं
पूनम ने तहरीर में दावा किया है कि प्रवीण नाम के सिपाही ने अनूप को अस्पताल पहुंचाया। उस वक्त अनूप की सांसें चल रही थीं। इसी दौरान प्रवीण से अनूप ने कहा था कि वह महिला सिपाही से त्रस्त हैं। वह ब्लैकमेल कर रही है, इसलिए जहर खा लिया। जान देना ही एक रास्ता बचा है।

शुरुआती जांच के बाद महिला सिपाही को निलंबित किया गया है। दरोगा के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed