{"_id":"60e1d9808ebc3edbc5781b1b","slug":"fees-will-not-increase-in-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: पॉलिटेक्निक में नहीं बढ़ेगी फीस, छह लाख छात्रों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: पॉलिटेक्निक में नहीं बढ़ेगी फीस, छह लाख छात्रों को राहत
Sun, 04 Jul 2021 09:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:26 PM IST
सार
कोरोना काल के चलते छात्रों को यह राहत दी गई है। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्रों की फीस प्राविधिक शिक्षा विभाग तय करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इस सत्र में किसी भी पाठ्यक्रम की फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश फीस नियमन समिति के इस फैसले से पॉलिटेक्निक में पढ़ रहे छह लाख छात्रों को राहत मिलेगी।
कोरोना काल के चलते छात्रों को यह राहत दी गई है। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्रों की फीस प्राविधिक शिक्षा विभाग तय करता है। हर साल फीस में बदलाव होता है पर कोरोना के चलते बीते साल भी फीस नहीं बढ़ाई गई थी।
इस साल भी छात्रों को वही फीस भरनी होगी जो उन्होंने पिछले साल (11326 रुपये) जमा की थी। निजी संस्थानों में फीस बढ़ाने या पुन: निर्धारण करने का फैसला फीस नियमन समिति करती है। निजी संस्थानों के छात्रों को 30 हजार रुपये वार्षिक शुल्क जमा करना पड़ता है।