फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fed up with the wife and in-laws usurping his money, the husband hanged himself

Kanpur News: पत्नी व ससुरालियों के रकम हड़पने से तंग पति फंदे से लटका

Wed, 27 May 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the wife and in-laws usurping his money, the husband hanged himself
- आत्महत्या से पूर्व आठ पेज का सुसाइड नोट लिख सोशल मीडिया पर वायरल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में एक युवक ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। उसने आत्महत्या से पहले आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा और सोशल मीडिया पर साझा किया। युवक ने पत्नी और ससुरालियों पर एक लाख 75 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने पत्नी, साढ़ू, उसकी पत्नी व साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा निवासी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश रैदास (27) सोमवार रात पंखे में गमछे के फंदे से लटक गया। मंगलवार सुबह देर तक न कमरे से बाहर नहीं आने पर मां शकुंतला पहुंची। वह पंखे पर बेटे को लटका देखा। मुकेश की शादी 26 मई 2024 को कानपुर सजेती थाने के न्युहरा पारा की रिंकी के साथ हुई थी। मुकेश सोमवार को पत्नी रिंकी को मायके छोड़ने गया था। जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर ससुरालियों से मुकेश का विवाद हुआ। विवाद बाद ससुरालियों ने उसे बेइज्जत कर भगा दिया था।
विज्ञापन


आत्महत्या से पूर्व मुकेश ने सोमवार की रात आठ पेज का सुसाइड नोट लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सुसाइड नोट पर लिखा कि वह बाजार में सब्जी बेचकर घर का खर्च चलाता था। रिंकी की बड़ी बहन पिंकी की शादी कुलखेड़ा गांव के विजय रैदास से हुई है। पत्नी ने विजय, पिंकी व साले छोटू को करीब एक लाख 75 हजार रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर वह लोग बेटे व परिवार को दहेज प्रथा में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उसने रिंकी को रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर लेकर दिया था। रुपये मांगने पर ससुराली जन झगड़ा करते हैं। पत्नी आए दिन पिंकी के घर में ही रहती है। इसी वजह से आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश की एक छह माह की बेटी गुड़िया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि पिता रमेश की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के लिए विजय, पिंकी व छोटू को थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed