फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल से बना डाली डेढ़ घंटे की फीचर फिल्म ‘मारक’, अमेजॉन पर होगी रिलीज

Mon, 24 Sep 2018 04:29 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
feature film made by Mobile
निशांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर निराला नगर निवासी और ग्रीन वायरस स्टूडियोज के मालिक निशांत त्रिपाठी ने स्मार्ट मोबाइल फोन से फीचर फिल्म ‘मारक’ बनाई है। दावा है कि यह देश की पहली ऐसी फीचर फिल्म है, जिसे मोबाइल फोन से बनाया गया है। 90 मिनट की इस फिल्म को बनाने में कुछ ऐसी नवीन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है कि कोई कह नहीं सकता कि यह फिल्म मोबाइल से शूट की गई है। फिल्म दिसंबर में अमेज़न पर रिलीज होगी। 

 
feature film made by Mobile
निशांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के लेखक और निर्देशक निशांत का कहना है कि मारक फिल्म स्मार्ट मोबाइल फोन, प्रकृति व घरेलू प्रकाश और बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते ध्वनि उपकरणों से और कम बजट में बनाई गई है। फिल्म के माध्यम से भी यही संदेश दिया गया है कि वर्तमान टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कर फिल्म जगत में नाम कमाया जा सकता है।
feature film made by Mobile
निशांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
1984 में जन्मे निशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वेंडी स्कूल से की है। इसके बाद ऐप एंड सॉफ्टेवयर डिजाइनर का भी कोर्स किया। फिर  मुंबई स्थित सुभाष घई के इंस्टीट्यूट विस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की। निशांत कई फिल्मों में बतौर निर्माता काम कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
feature film made by Mobile
निशांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
निशांत ने बताया कि फिल्म लीक से हटकर है। फिल्म की पटकथा एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी के अनछुए पहलुओं को जानना चाहता है। ईश्वर की खोज में अन्न और जल तक त्याग देता है। वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर प्रतिष्ठा उस शख्स पर फिल्म बनाकर पैसा और प्रसिद्धि हासिल करना चाहती है। फिल्म में कृष्ण देव सांवरिया और प्रतिष्ठा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed