फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fearing the police, the teenager had eaten poison, condition critical

पुलिस के डर से किशोरी ने खाया था जहर, हालत नाजुक

Tue, 31 Aug 2021 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fearing the police, the teenager had eaten poison, condition critical
राजपुर। सोशल मीडिया पर फोटो के साथ मोबाइल नंबर डालने पर महिला ने भांजी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने थाने बुलाकर किशोरी व उसकी मां को समझाया था। इससे डरी किशोरी ने घर पहुंचकर जहर खा लिया था। पीएचसी में उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल और वहां से हैलट रेफर कर दिया गया था। सोमवार को भी किशोरी की हालत नाजुक बनी रही। वह हैलट में वेंटीलेटर पर भर्ती है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी महेश उर्फ बर्रा की बेटी मानसी उर्फ प्राजंली (16) ने रविवार को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को हालत में सुधार न होने पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जहां किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

उसका वेंटीलेटर पर उपचार किया जा रहा है। किशोरी की मां नीलम ने बताया कि डौडियापुर निवासी रिश्तेदार महिला ने सोशल मीडिया पर फोटो व मोबाइल नंबर डालने का आरोप बेटी पर लगाया था। इसके अलावा महिला की ओर से थाने में शिकायत की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बेटी से पूछताछ के बाद एक घंटे में दोबारा थाने आने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटी किशोरी ने पुलिस के डर के चलते जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर किशोरी को बुलाया गया था। घर जाने पर के बाद किशोरी ने जहर खा लिया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed