फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fearing an encounter, he surrendered and the police took out a procession.

Kanpur News: एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर, पुलिस ने निकाला जुलूस

Thu, 08 Jan 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fearing an encounter, he surrendered and the police took out a procession.
कानपुर। सीसामऊ में महिला सिपाही का पर्स लूटने के मामले में वांछित लुटेरे शयान रजा उर्फ शयान मिर्जा ने हॉफ एनकाउंटर के डर से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस दौरान उसके परिवार की महिलाओं ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस निकाला। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल के अनुसार महिला थाने की कंप्यूटर ऑपरेटर पिंकी पाल चमनगंज थाने में बने सरकारी आवास में रहती हैं। 28 दिसंबर की सुबह सात बजे वह नाइट ड्यूटी करके घर लौट रही थीं। तभी सीसामऊ में प्रेमनगर प्राइमरी विद्यालय के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल लूटा था। इसमें 10 हजार रुपये व अन्य सामान था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कंघी मोहाल निवासी मारूफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में मारूफ ने बेकनगंज निवासी शयान रजा उर्फ शयान मिर्जी के साथ मिलकर लूट की बात कबूली थी।
विज्ञापन

मारूफ के जेल जाने के बाद शयान रजा फतेहपुर भाग गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस उसकी तलाश में फतेहपुर पहुंच गई तो उसे हॉफ एनकाउंटर का डर लगा। वह कार में बैठकर भागा तो पुलिस ने उसका पीछा किया। कार पकड़ में आई लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद आरोपी ने घर की महिलाओं से वीडियो बनवाते हुए वहां आईं। पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed