फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fear of the blue drum husband got his wife married to her lover said the affair was going on for many days

UP:  नीले ड्रम का खौफ…पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, बोला- कई दिनों से चल रहा था चक्कर, पढ़ें मामला

Wed, 09 Apr 2025 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

कायमगंज कस्बे में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पूर्व पति ने बताया कि दोनों का कई दिनों से चक्कर चल रहा था।

विज्ञापन
Fear of the blue drum husband got his wife married to her lover said the affair was going on for many days
पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते माह उत्तर प्रदेश के जनपद संत कबीर नगर में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ उसकी शादी कर दी थी। ऐसा ही मामला फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में सामने आया है। दरअसल, जनपद कासगंज के गांव काचियां निवासी राहुल पुत्र भंवर सिंह की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी यादराम की पुत्री वैष्णवी से 2023 में हुई थी।

विज्ञापन

इसके बाद से सभी हंसी खुशी रह रहे थे। इसी दौरान वैष्णवी का प्रेम प्रसंग ससुराल में ही मनोज पुत्र वीरेंद्र सिंह से हो गया। इसके बाद घर में कलह है पैदा हो गई और आए दिन लड़ाई झगड़ा देखने को मिलने लगा। पीड़ित पति ने बताया कि लगभग दो वर्ष से पत्नी मायके में रह रही थी। आज पत्नी प्रतिभा और प्रेमी कायमगंज तहसील पहुंचे थे।

विज्ञापन



पूर्व पति बोला- किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है
यहां एक अधिवक्ता सीट पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई  और शादी कर ली। पूर्व पति ने बताया कि वह शादी से खुश है  और उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। पूर्व पति राहुल और अन्य परिवारीजनों की मौजूदगी में पत्नी के प्रेमी के साथ विवाह को संपन्न कराया गया। वहीं, लोगों में मेरठ हत्याकांड के नीले ड्रम के खौफ की भी चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed