फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Faults occurred at many places in Rura, night was spent tossing and turning

Kanpur News: रूरा में कई जगह हुए फाल्ट, करवट बदलते कटी रात

Sat, 12 Jul 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Faults occurred at many places in Rura, night was spent tossing and turning
रूरा। नगर में गुरुवार रात की बिजली आपूर्ति फॉल्टों की भेंट चढ़ गई। हर घंटे हुए फॉल्ट से पूरी रात बिजली की आंख मिचौली जारी रही। करीब छह हजार घरों में लोगाें ने करवट बदलते रात काटी।
विज्ञापन

नगर की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ रही है। खासकर रात में दस बजते ही फाल्ट शुरू हो जाते हैं। पूरी रात फाल्ट होते रहते हैं और घंटों बिजली गुल रहती है। गुरुवार रात दस बजते ही रामनगर में फाल्ट हो गया। एलटी लाइन के डिस्टि्रीब्यूशन बॉक्स में आग लग गई। इसपर पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने अन्य वार्डाें की आपूर्ति करीब एक घंटे बाद सुचारू की। जबकि रामनगर में डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स को बदलकर रात करीब 2 बजे 80 घरों की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

इधर रात करीब 12 बजे रेलवे क्रॉसिंग पर लगे ट्रांसफार्मर की केबल में फाल्ट हो गया। करीब एक घंटे बाद यह फाल्ट ठीक किया गया। इसके बाद सुभाष नगर में केबल जल गई। इस पर भी करीब एक घंटे बाद इसे ठीक किया जा सका। सुबह चार बजे नगर की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली बेपटरी होने से पूरी रात लोग ठीक से सो नहीं सके। बच्चे चिड़चिड़ाते रहे। बीमार व बुजुर्ग भी खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों की ओर से भी खराब बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताई गई है। लोगाें का कहना है कि एक माह से नगर की बिजली आपूर्ति गड़बड़ है। शाम होते ही फाल्ट शुरू होते हैं। पूरी रात अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट होते रहते हैं। जिम्मेदार अधिकारी उपकेंद्र में नहीं रुकते हैं। शाम होते ही जेई व एसडीओ कानपुर चले जाते हैं। एसडीओ ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि रात में कई जगह फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। रात में ही मरम्मत कार्य कराए गए। रात में फाल्ट रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed