फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fault occurred in the lines of Jhinjhak sub-station and two feeders, electricity of 152 villages failed

झींझक उपकेंद्र व दो फीडरों की लाइनों में हुआ फाल्ट, गुल हुई 152 गांवों की बिजली

Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fault occurred in the lines of Jhinjhak sub-station and two feeders, electricity of 152 villages failed
कानपुर देहात में एचटी लाइन का टूटा तार जोड़ता बिजली कर्मचारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
झींझक। बारिश से हुए फाल्ट के चलते रविवार की रात अकारू व मंगलपुर फीडरों के 52 गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक ठप रही। वहीं झींझक उपकेंद्र की एचटी लाइन में फाल्ट होने से एक सैकड़ा गांवों की आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। मरम्मत के बाद सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की रात हुई जोरदार बारिश से कस्बा के लगरथा रोड नवीन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अकारू फीडर में नधौआ गांव के पास एचटी लाइन के तार आपस में लिपट गए। जबकि मंगलपुर फीडर में सुरासी गांव के पास एचटी लाइन के तार पर पेड़ की डाली गिर गई।
विज्ञापन

जिसके चलते दोनों फीडरों से जुड़े गंज, नधौवा, उइछा, गौरी, कमालपुर, अकारू, लाल जी पुरवा, जगदीशपुर, अकौढ़िया, मनकापुर, मुंडेरा, सुरासी, मंगलपुर, मलिकपुर समेत 52 गांवों की बिजली सप्लाई रात एक बजे ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लाइनमैनों ने फाल्ट ठीक किए। जिसके बाद सुबह आठ बजे दोनों फीडरों की सप्लाई बहाल हो सकी। इसी तरह रात बारिश से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण विद्युत उपकेंद्र झींझक से जुड़े झींझक नगर, खमहैला, विश्व बैंक प्रथम व द्वितीय, कंचौसी व रसूलाबाद मकनियापुर फीडरों से जुड़े सौ गांवों की सप्लाई रात करीब डेढ़ बजे ठप हो गई।

विद्युत कर्मियों ने फाल्ट ठीक किया। जिसके बाद सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे सप्लाई बहाल हो सकी। जेई आरबी बाथम ने बताया कि फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। तीनों जगहों पर मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed