फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fault in the mainline of Rasulabad sub-centre caused power failure in 13 wards, people were upset

रसूलाबाद उपकेंद्र की मेनलाइन में फाल्ट से 13 वार्डों की बिजली गुल, लोग हुए परेशान

Mon, 11 Oct 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fault in the mainline of Rasulabad sub-centre caused power failure in 13 wards, people were upset
रसूलाबाद। बिल्हौर से रसूलाबाद उपकेंद्र को जोड़ने वाली मेन लाइन में दो स्थानों पर फाल्ट से 13 वार्डों की बिजली दोपहर में गुल हो गई। इससे करीब पचास हजार आबादी को परेशान होना पड़ा। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिल्हौर स्थित 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से रसूलाबाद नगर उपकेंद्र जुड़ा है। मेन लाइन अधिक लंबी होने से नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो पाती है। रविवार को मेन लाइन में तिस्ती के पास एक चिड़िया उलझ कर मर गई।
विज्ञापन

इधर एक अन्य स्थान पर लाइन पर बेल चढ़ने से फाल्ट हो गया। दोपहर दो बजे गुल हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे 13 वार्डों के 17 हजार से अधिक घरों की 50 हजार आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ गौरव दुबे ने बताया कि ककवन के पास मेन लाइन में मिले फाल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed