फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fault caused by strong wind and rain, power failure of 100 villages for eight hours

तेज हवा व बारिश से हुआ फाल्ट, आठ घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली

Sun, 12 Sep 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fault caused by strong wind and rain, power failure of 100 villages for eight hours
झींझक। भोलानगर में लगरथा रोड स्थित उपकेंद्र की विद्युत लाइनों में शुक्रवार रात कई फाल्ट हो गए। इससे उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कस्बे के दो मोहल्लों व सौ गांवों की बिजली आठ घंटे गुल रही। शनिवार सुबह फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। रात करीब एक बजे भोला नगर मोहल्ला स्थित नवीन उपकेंद्र की विद्युत लाइनों में कई जगह फाल्ट हो गए। कांशीराम कालोनी व भोलानगर लाइन के तार आपस में उलझ गए। औरंगाबाद लाइन में पेड़ की डाल टूटकर तारों पर गिर गई। वहीं मंगलपुर व अकारु फीडरों की लाइन में भी फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

इससे झींझक कस्बे के भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्ला और ग्रामीण क्षेत्र के परजनी, शाहपुर, मुडेरा, मंगलपुर, औरंगाबाद, नसीरपुर, लालपुर, चिरखिरी, गौरी, जगदीशपुर समेत सौ गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में फाल्ट दुरुस्त करने के इंतजाम नहीं होने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार सुबह पेट्रोलिंग के बाद फाल्टों को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। करीब 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि तेज हवा संग हुई बारिश की वजह से फाल्ट से लगरथा रोड स्थित उपकेंद्र ठप रहा। शनिवार सुबह फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
उधर रसूलाबाद में तिस्ती के समीप मेन लाइन में चिड़िया के टकराने से रसूलाबाद उपकेंद्र ठप हो गया। इससे 13 वार्डों की बिजली छह घंटे गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed