फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father took a loan he died department is in trouble in recovery did not deposit due to loan waiver

UP: लोन लिया अब्बू ने…हो गया इंतकाल, वसूली में विभाग बेहाल; ऋण माफी के चक्कर में नहीं जमा किया, पढ़ें मामला

Sun, 12 Jan 2025 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Jan 2025 09:54 AM IST
सार

Kanpur News: अब तक करीब 600 लोगों से 1.10 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी। इसमें भी लोगों ने ऋण की मूल राशि ही जमा की, ब्याज नहीं दिया। अब शेष धनराशि की वसूली के लिए विभागीय टीम चक्कर काट रही है।

विज्ञापन
Father took a loan he died department is in trouble in recovery did not deposit due to loan waiver
लोन - फोटो : Istock

विस्तार

कानपुर में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से 1996 से 2004 के बीच लोन लेने वाले कई व्यक्तियों का इंतकाल हो चुका है। 21 साल बाद लोन की वसूली के लिए विभाग के कर्मचारी बकायेदारों के परिजनों के पास पहुंच रहे हैं। जहां परिजन अब्बू का इंतकाल होने व खुद ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं होने की बात कह रहे हैं। इससे विभाग के 8.14 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1996 से लेकर 2004 के बीच स्वतः रोजगार के लिए टर्म लोन योजना के तहत 15 हजार से एक लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया था। इस बीच करीब 850 लोगों ने 2.11 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इसे जमा नहीं करने से ब्याज समेत यह रकम 9.24 करोड़ रुपये हो गई। शासन ने वसूली के सख्त निर्देश दिए तो विभाग भी सक्रिय हुआ।

विज्ञापन

वसूली के लिए चक्कर काट रही है विभागीय टीम
विभाग के कर्मी जब ऋण लेने वाले लोगों के घर पहुंचे, तो पता चला कि करीब 100 लोगों की मृत्यु हो चुकी। वहीं, 50 लोगों ने ऋण देने से ही इन्कार कर दिया। अब तक करीब 600 लोगों से 1.10 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी। इसमें भी लोगों ने ऋण की मूल राशि ही जमा की, ब्याज नहीं दिया। अब शेष धनराशि की वसूली के लिए विभागीय टीम चक्कर काट रही है।

विज्ञापन

ऋण माफी के चक्कर में नहीं जमा किया पैसा
योजना के तहत ऋण लेने वालों को विश्वास था कि सरकार इसे माफ कर देगी। ऋण माफी के इंतजार में काफी लोगों ने पैसा नहीं जमा किया। ब्याज बढ़ता गया और अब उन्हें कई गुना अधिक धन चुकाना पड़ेगा। पुराना बकाया वसूल करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। पैसा न जमा करने पर आरसी भी जारी कराई जा सकती है।

विज्ञापन

दोबारा शुरू हुई योजना तो 30 लोगों ने ले लिया ऋण
कोरोना काल के बाद शासन ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए 2021 में यह योजना फिर शुरू की। इसमें करीब 30 लोगों ने ऋण लिया। इसमें सबसे ज्यादा डिप्टी पड़ाव निवासी एक व्यक्ति ने तीन लाख रुपये का ऋण ले लिया था। अब यह धन नहीं जमा कर रहे हैं।

योजना के तहत ऋण लेने वाले काफी लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कई ने ऋण देने से मना कर दिया है। करीब 600 लोगों ने 1.10 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। उसमें ज्यादातर लोगों ने मूलधन की राशि जमा की है, ब्याज अभी भी बाकी है। -पवन कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed