{"_id":"5fab95308ebc3e9bbb18dea6","slug":"father-son-climbed-water-tank-when-no-action-was-taken-in-the-student-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: छात्रा हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर चाचा-भतीजे पानी की टंकी पर चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: छात्रा हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर चाचा-भतीजे पानी की टंकी पर चढ़े
Wed, 11 Nov 2020 01:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में पुलिस की कार्रवाई से निराश चाचा-भतीजे पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव 14 अक्तूबर 2019 को वस्त्रविहीन हालत में गांव किसरौली के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। पिता ने इस मामले में गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें पुलिस ने आरोपियों को निर्दोष पाया था। इसके बाद लखनऊ से फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर डेेेमो किया था। फोरेंसिक टीम ने मामले को आत्महत्या करार दिया था।
इसके बाद पुलिस ने विवेचना रोक दी थी। करीब पांच माह पूर्व कार्रवाई न होने की शिकायत महिला आयोग में होने के बाद मामले की जांच एएसपी को दे दी गई थी। तब से यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से परेशान छात्रा के चाचा-भतीजे फतेहगढ़ स्थित कचहरी में पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने वहां से मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर एडीएम व सीओ आदि पहुंच गए। वह उन्हें समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। चाचा-भतीजे डीएम व एसपी के मौके पर आने की जिद पर अड़े हैं।