{"_id":"6ab838f239f7b7cb200ca1cb","slug":"father-shot-during-dispute-involving-child-injured-kanpur-news-c-362-1-ka11011-157458-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बच्चे के विवाद में पिता पर झोंका फायर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बच्चे के विवाद में पिता पर झोंका फायर, घायल
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के सनिगवां की कांशीराम कॉलोनी में बच्चे को गाली देने के विरोध में पड़ोसी ने उसके पिता पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे पिता के बाएं हाथ में लगने से वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सनिगवां कांशीराम फेस-एक निवासी मो. जमील मजदूर हैं। परिवार में पत्नी साहिबा और नौ वर्षीय बेटा है। आरोप है कि शुक्रवार रात पड़ोसी मुन्ना उनके बच्चे को गालियां दे रहा था। इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि घर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तभी घात लगाए मुन्ना ने तमंचे से फायर किया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।