फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father sees daughter in suspicious condition in Hardoi, police suspects gang rape

हरदोई: बेटी को पिता ने संदिग्ध हालत में देखा, तीन युवकों के साथ मिली किशोरी, पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Wed, 18 May 2022 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 May 2022 01:39 PM IST
सार

टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटी को तीन युवकों के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया। इसके बाद किशोरी ने फांसी लगा ली। वहीं, पिता ने एक युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Father sees daughter in suspicious condition in Hardoi, police suspects gang rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने नाबालिग बेटी को तीन युवकों के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया। पिता ने भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान किशोरी ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

बता दें कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा ली। किशोरी अंधी दादी के पास लेटती थी। रात में पेशाब लगने पर दादी की आंख खुली, तो उन्होंने किशोरी को आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने किशोरी के पिता को बुलाया। मौके पर पहुंचे पिता किशोरी की खोजबीन के लिए दूसरी मंजिल पर जाने के लिए जीना चढ़ रहे थे। इस दौरान छत पर बेटी के साथ तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। 

विज्ञापन

पिता को आया देख तीनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। पिता ने एक युवक को पकड़ लिया। इस दौरान बेटी कमरे में भाग गई और दरवाजा बंद कर लिया। पिता के शोर मचाने पर अन्य लोग भी पहुंच गए। कई आवाजें लगाने के बाद भी बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। 

इस पर पिता लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा, तो बेटी का शव फांसी से लटका मिला। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मौके से दो मोबाइल बरामद किए हैं। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed