फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father says my daughter undressed and photographed by woman police in police station she victim of molestation

शर्मनाक: छेड़छाड़ की शिकार बेटी के थाने में पुलिस ने उतरवाए कपड़े, आरोपी के सामने खींचे फोटो, बाप का छलका दर्द

Thu, 07 Sep 2023 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Sep 2023 09:43 AM IST
सार

कानपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला कांस्टेबल ने जांच के नाम पर कपड़े उतरवाए। और पीड़िता के फोटो भी खींचे। नाबालिग हैलट में भर्ती है। तीन दिन तक पड़ते उसे डर के कारण दौरे पड़ते रहे। किसान पिता ने पीड़ा व्यक्त की है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
father says my daughter undressed and photographed by woman police in police station she victim of molestation
यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छेड़छाड़ की शिकार मेरी बेटी के साढ़े थाने में जांच के नाम पर आरोपी के सामने कपड़े उतरवाए गए। महिला कांस्टेबल ने फोटो भी खींचे। घटना से मेरी बेटी इस कदर डर गई कि उसे दौरे पड़ने लगे। तीन दिन से हैलट अस्पताल में भर्ती है। यह पीड़ा साढ़ थाना क्षेत्र निवासी किसान पिता की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बेटी को ही पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। यहां पर महिला कांस्टेबल ने आरोपी के सामने ही बेटी के साथ इस तरह की हरकत की। उधर, पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी साउथ और एसीपी घाटमपुर को संयुक्त रूप से जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


किसान पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। गांव में रहने वाला अमन कुरील बेटी को स्कूल आते-जाते या घर से निकलने पर छेड़खानी करता है। उनकी बेटी की फोटो भी एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर दिया था। एक दिन फोन छीनकर उससे मारपीट भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में शिकायत करने के बाद भी अमन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो तीन सितंबर को साढ़ थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अमन के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 

आरोप है कि पुलिस ने बेटी को भी थाने बुलाया। यहां महिला कांस्टेबल ने जांच के नाम पर आरोपी के सामने ही बेटी के कपड़े उतरवा दिए। इससे वह तनाव में आ गई और तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन से वह हैलट में भर्ती है।

एडीसीपी साउथ और एसीपी घाटमपुर करेंगे मामले की जांच
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी एसीपी घाटमपुर के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मामले की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग को थाने बुलाया... यही अपराध
पुलिस ने पीड़िता की मदद करने के बजाय नियमों को ही पूरी तरह से तोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी नाबालिग को न तो थाने लाया जा सकता है और न ही उससे वर्दी में पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता को थाने भी बुलाया गया और उससे वर्दी पहने पुलिस वालों ने पूछताछ की।

 

हैलट के डॉक्टर बोले... डर के कारण छात्रा को पड़ रहे थे दौरे
छात्रा हैलट के बाल रोग अस्पताल में भर्ती है। जीएसवीएम कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार आर्या ने बताया कि बच्ची डरी हुई थी। जिसकी वजह से उसे झटके आ रहे थे। अब उसकी स्तिथि स्थिर हो गई है। इसके साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से उसकी जांच कराने के लिए कहा गया है।

हैलट के डॉक्टर बोले- डर के कारण छात्रा को पड़ रहे थे दौरे
छात्रा हैलट के बालरोग अस्पताल में भर्ती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार आर्या ने बताया कि बच्ची डरी हुई थी, जिसकी वजह से उसे झटके आ रहे थे। अब उसकी स्थिति स्थिर हो गई है। इसके साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से उसकी जांच कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed