फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father misdeeded with daughter in etawah

दरिंदे बाप की घिनौनी करतूत, इस तरह पत्नी को दूर कर बेटी से किया दुष्कर्म

Thu, 31 Jan 2019 08:56 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
father misdeeded with daughter in etawah
डेमो पिक
यूपी के इटावा जिले में दस साल की बालिका से उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बालिका ने पिता की करतूत मां से बताई। इसके बाद मां ने बालिका के साथ थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बालिका के बयान के बाद उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एक कस्बा निवासी युवक परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिन पूर्व वह पत्नी, दस साल की बेटी और आठ साल के पुत्र के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से गया था। पत्नी ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर में रुक गई जबकि, उसका पति बेटी व बेटे को लेकर घर गया। इसके बाद शाम को ही बच्चों को लेकर इटावा आ गया।
विज्ञापन

होटल में दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया

इटावा में उसने किसी होटल में कमरा लिया और बच्चों के साथ सोमवार रात को रुक गया। रात के समय उसने दस साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को बालिका की सूचना पर महिला होटल पहुंच गई।  

यहां पर पीड़ित बालिका ने मां को पिता की करतूत बताई। इसके बाद आरोपी पिता उन्हें छोड़कर भाग निकला। पिता के घिनौने कृत्य की शिकायत करने के लिए मां बच्चों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जेके शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed