{"_id":"66059655cb86a5b7e80eac6d","slug":"father-misdeed-with-minor-daughter-in-banda-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, किसी से कुछ न बताने की धमकी भी दी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, किसी से कुछ न बताने की धमकी भी दी, गिरफ्तार
Thu, 28 Mar 2024 09:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:40 PM IST
सार
बांदा जिले के अतर्रा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा में पिता ने 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच दिन पूर्व उसके पति ने लगातार दो रातों को बेटी को बाड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेटी के साथ मारपीट करते हुए किसी से कुछ भी न बताने की धमकी भी दी। दो दिन बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिस पर पीड़िता मां की तहरीर पर 25 मार्च को बिसंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिसंडा थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्लाने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।