{"_id":"6ad90d79c8baf6aa230f6929","slug":"two-more-people-contract-dengue-the-count-reaches-48-banda-news-c-212-1-sknp1006-153692-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो अन्य को हुआ डेंगू संख्या पहुंची 48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो अन्य को हुआ डेंगू संख्या पहुंची 48
Thu, 22 Oct 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बांदा। डेंगू का हमला जारी है। बुधवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी रिपोर्ट में दो अन्य मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है।
अब तक 48 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव निवासी राजा भइया (26) व बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव चौसड़ निवासी अरविंद (20) की जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। दोनों मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने हाउस इंडेक्स सर्वे, जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव व नगर पालिका के सहयोग से फागिंग का कार्य कराया। गायत्री नगर, सिविल लाइन में 80 घरों का निरीक्षण किया। एक घर को नोटिस दिया गया।