{"_id":"6ad90858498153487800f754","slug":"transactions-worth-seven-crore-rupees-will-unravel-the-links-of-the-codeine-syrup-syndicate-banda-news-c-12-1-knp1100-1689455-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सात करोड़ के लेनदेन से खुलेंगी कोडीन सिरप सिंडिकेट की कड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सात करोड़ के लेनदेन से खुलेंगी कोडीन सिरप सिंडिकेट की कड़ियां
Thu, 22 Oct 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार की जांच में आरोपियों के बैंक खातों में करीब सात करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है।
रकम का इस्तेमाल सिरप की खरीद में किया गया। पुलिस लेनदेन के रिकॉर्ड खंगालने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि खरीदे गए सिरप की सप्लाई किन-किन लोगों तक की गई।
जांच में सामने आया है कि अतर्रा में सिरप का स्टॉक पहुंचते ही खरीदार उसे ले जाते थे। इसके लिए पहले से ही खरीदार तैयार रहते थे। स्टॉक पहुंचने पर वे अपनी गाड़ियों में सिरप लोड कराकर ले जाते थे।
इसकी सप्लाई मध्यप्रदेश, चित्रकूट और आसपास के जिलों में की जाती थी। आरोपियों के खातों में करीब सात करोड़ के लेनदेन का पता चलने के बाद पुलिस मनी ट्रेल की जांच कर रही है। लेनदेन के रिकॉर्ड, सिरप की खरीद और सप्लाई से जुड़े लोगों के बीच कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।