फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father knot her daughter with solar pole after She quarreling with younger brother

छोटे भाई से झगड़ा करने पर पिता ने बेटी को सोलर पोल से बांधा, वीडियो वायरल हुआ तो घर पहुंच गई पुलिस

Sat, 29 May 2021 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 11:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवक छोटी से बच्ची को सोलर पोल से बांधते हुए नजर आ रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
father knot her daughter with solar pole after She quarreling with younger brother
बेटी को सोलर पोल से बांधता पिता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के रंजीतपुर गांव में पिता ने पांच वर्षीय बेटी को छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल के पोल से बांध दिया। यह कदम उसने बेटी के छोटे भाई से झगड़ने पर उठाया। हालांकि कुछ देर बाद उसने बेटी को बंधन मुक्त कर दिया। इधर इसका वीडिओ वायरल होने पर पुलिस पिता से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली शिवली के रंजीतपुर गांव निवासी गुड्डू के दो बच्चे हैं। शनिवार दोपहर पांच वर्षीय बेटी ने अपने छोटे भाई से खेलने के दौरान झगड़ना शुरू कर दिया। इस पर गुड्डू ने उसे सबक सिखाने के लिए छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल के पोल से बांध दिया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची के रोने पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखकर थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने चौकी इंचार्ज भागमल को जांच के लिए मौके पर भेजा। दरोगा को गुड्डू ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बच्ची ने भी पुलिस को बताया कि पिता ने छोटे भाई से झगड़ा करने पर उसे रस्सी से बांधा था पर कुछ देर बाद खोल दिया था। कोतवाली के दिवसाधिकारी एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed