फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father jumped in Ganges with two innocent son

दर्दनाक: पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकले पिता ने दो मासूम बेटों संग उठाया ये खौफनाक कदम

Thu, 25 Aug 2022 02:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Aug 2022 02:05 PM IST
सार

कानपुर में पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकले पिता ने दो मासूम बेटों संग गंगा में छलांग लगा दी। पिता को गोताखोरों ने बचाया। जबकि दोनों मासूमों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Father jumped in Ganges with two innocent son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिठूर इलाके में गुरुवार सुबह परियर पुल से एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को गोद में लेकर गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पाकर सफीपुर उन्नाव और बिठूर की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाप्रभारी बिठूर अमरनाथ विश्कर्मा के मुताबिक पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


सफीपुर उन्नाव निवासी दयाशंकर लोधी घर में पत्नी सीता से किसी बात पर झगड़कर अपने दो मासूम बच्चों शिवांश (डेढ़ साल) और शिवा (ढाई साल) को बाइक पर बिठाकर बिठूर के परियर पुल पंहुचा और गंगा में दोनों बेटों को गोद में लेकर उफनाती गंगा में कूद गया।
विज्ञापन


दोनों बच्चे तो डूब गए लेकिन मोटरबोट सवार गोताखोरों ने दयाशंकर को बचा लिया। स्थानीय निवासी पुष्पा दीक्षित की सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मासूमों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए। इधर खबर मिलने के बाद मासूम बच्चों की मां सीता बिठूर पहुंची और बदहवास हो गयी। महिला ने बस इतना बताया कि सुबह दयाशंकर से झगड़ा हुआ और दोनों बच्चों को उठाकर घर से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed