फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father hanging eight-year-old innocently hanging himself

आठ साल के मासूम को फंदे से लटका खुद फांसी पर झूला पिता, पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में था युवक

Fri, 17 Apr 2020 01:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Father hanging eight-year-old innocently hanging himself
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहाल में बुधवार रात एलआईसी एजेंट ने आठ साल के बेटे का कपड़े से मुंह ढककर उसे फंदे पर लटकाया और फिर खुद फांसी लगा ली। गुरुवार को फ्लैट का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शवों को निकाला और पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है।
विज्ञापन

 
हेमंत कनोडिया (40) अपने बेटे अनय (8) के साथ गड़रिया मोहाल में किराये के फ्लैट में रहते थे। 21 फरवरी को उनकी पत्नी अनीता की बीमारी से मौत हो गई थी। हेमंत के दो बड़े भाई जनरलगंज निवासी विनय और पटकापुर निवास प्रभात हैं।
विज्ञापन

 

विनय ने बताया कि बुधवार रात हेमंत का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था। अनहोनी की आशंका पर गुरुवार सुबह भाई प्रभात हेमंत के घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई तो एक कमरे में हेमंत व दूसरे में अनय का शव फंदे पर लटका मिला। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आई है। शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाइयों ने काफी समझाया-बुझाया था
मृतक के भाई विनय और प्रभात ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से हेमंत डिप्रेशन में थे। काफी समझाने बुझाने पर भी वह गुमसुम रहते थे। होम्योपैथिक दवाइयां भी चल रही थीं, लेकिन हेमंत डिप्रेशन से बाहर नहीं आ पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed