फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father dies, son injured due to dumper collision

डंपर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 18 Jun 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Father dies, son injured due to dumper collision
शिवली। कल्यानपुर रोड पर गुरुवार सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भेजा। वहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई, वहीं बेटे का उपचार चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

शिवली कल्याणपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह भारामऊ थाना रसूलाबाद के रहने वाले बृज किशोर त्रिपाठी (48) बाइक पर अपने बेटे आशीष को बैठाकर कानपुर की तरफ से घर जा रहे थे। तभी शिवली की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सीएचसी के समीप बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

बृजकिशोर को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल पुत्र आशीष का सीएचसी में ही इलाज किया गया। पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि डंपर की टक्कर में बाइक सवार बृजकिशोर त्रिपाठी की हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed