{"_id":"64c10fc93bf1d6054c009ec8","slug":"father-did-not-give-money-to-buy-bike-angry-teenager-hanged-himself-dead-body-found-hanging-on-tree-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पिता ने बाइक खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, नाराज किशोर ने फंदा लगा दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पिता ने बाइक खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, नाराज किशोर ने फंदा लगा दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव
Wed, 26 Jul 2023 06:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:22 PM IST
सार
Hardoi Suicide: प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक खरीदने के लिए रुपये न दिए जाने से नाराज होकर किशोर ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक खरीदने के लिए रुपये न देने से नाराज किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह किशोर का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे नीम के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार,भदार निवासी आजाद (17) मंगलवार की रात बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। बुधवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए पहुंचे छात्रों ने आजाद का शव लटकता देखा। घटनास्थल पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई।
विज्ञापन
वहीं, सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक खरीदने के लिए रुपये न दिए जाने से नाराज होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन