{"_id":"5d1cd99a8ebc3e3cd3711ddb","slug":"father-brutally-murdered-his-daughter-with-gun-shot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी को प्रेमी की बाहों में देख खौल उठा फौजी पिता का खून, फिर एक गोली की आवाज के बाद मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को प्रेमी की बाहों में देख खौल उठा फौजी पिता का खून, फिर एक गोली की आवाज के बाद मच गया कोहराम
Wed, 03 Jul 2019 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिता ने बेटी को मारी गोली
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी को उसके आशिक की बाहों में देख फौजी पिता के सिर पर खून सवार हो गया। घटना इटावा शहर के मोहल्ला सैनिक कॉलोनी यदुवंशनगर की है। जहां मंगलवार की रात रिटायर्ड फौजी ने तमंचे से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। बताते हैं कि उसने बेटी को घर में प्रेमी के साथ देख लिया था।
मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी नगर रामयश ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र के लोहा गांव निवासी उदयवीर सिंह यादव सैनिक कॉलोनी यदुवंशनगर में रहते हैं। उनकी बेटी तनु उर्फ सोनी (17) बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। उसका मोहल्ले के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मंगलवार रात प्रेमी छत के रास्ते किशोरी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस उदयवीर ने रात करीब 11:30 बजे तमंचे से तनु को दो गोली मार दी। सिर में गोलियां लगने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के मामा सुनील ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी कि भांजी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
करीब 10 मिनट में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का जायजा लेने पर प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या की आशंका हुई। मामा सुनील से घुमा फिराकर पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी।
पुलिस ने मौके से उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने उदयवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर कर दिया गया।