फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father and cousin raped innocent child, victim said  exploitation has been going on for a long time, report fi

रिश्ते शर्मसार: पिता व चचेरे भाई ने मासूम से किया दुष्कर्म, पीड़िता बोली- काफी समय से हो रहा शोषण, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 May 2024 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 May 2024 02:25 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने पिता और चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Father and cousin raped innocent child, victim said  exploitation has been going on for a long time, report fi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता व चचेरे भाई ने नाबालिग मासूम को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की तहरीर व बयान के आधार पर पिता व उसके चचेरे भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग मासूम ने अपने पिता व चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महाराजपुर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह पंद्रह साल की है। उसकी मां की मौत तीन साल पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन

बताया कि काफी समय से उसका पिता व चचेरा भाई शोषण कर रहा है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत
डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि थाना महाराजपुर क्षेत्र की एक लड़की ने अपने पिता और चचरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप  लगाया है। इसकी सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed