{"_id":"621d148cad27d6387f313814","slug":"fathepur-news-robbed-the-house-by-putting-a-gun-to-the-shopkeeper-kanpur-news-knp683131395","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को तमंचा लगाकर घर में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को तमंचा लगाकर घर में की लूटपाट
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर में सोमवार शाम एक दुकानदार को बदमाशों ने तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर उसके घर में लूटपाट की। यह देखकर उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वह पत्नी को इलाज कराने के लिए लेकर गए। इसके बाद देर रात पुलिस को घटना की सूचना दी।
राधानगर अंदौली पुलिया के पास मनोज सिंह की कापी किताबों की दुकान है। दुकान से करीब 300 मीटर दूरी पर उनका घर है। मनोज सिंह के मुताबिक तीन बदमाश दुकान पर आए। दो बदमाशों ने तमंचा सटा दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर ले गए।
विरोध करने पर पत्नी और बच्चों को मार डालने की धमकी दी। यह सुनकर वह सहम गया और बदमाशों को घर लेकर पहुंच गया। बदमाशों को देखते ही उसकी पत्नी बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और लाकर की चाभियां लेकर लूटपाट की।
विज्ञापन
दुकानदार के मुताबिक बदमाश नकाबपोश थे। पत्नी की हालत में सुधार आने के बाद रात करीब 10 बजे उसने पुलिस को सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि बदमाश करीब आठ लाख के जेवरात और दो लाख नकद ले गए हैं।
सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दुकानदार ने देर में सूचना दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।