फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fathepur news,After raping the girl, the culprit was hanged in the murder

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या में दोषी को फांसी

Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,After raping the girl, the culprit was hanged in the murder
सजायाफ्ता दिनेश पासवान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या के मामले में दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव में कौशांबी जनपद के कड़ाधाम थाना के दादानगर का 25 वर्षीय दिनेश पासवान किराये र घर लेकर अपनी मां के साथ रहता था। 15 अक्तूबर 202 की दोपहर 12 बजे बच्ची घर में अकेली थी।
विज्ञापन

यह देख पड़ोसी दिनेश उसे सेब खिलाने के बहाने से बुला कर अपने कमरे में ले गया। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई। तो दिनेश ने बच्ची के शव को कमरे में रखे बिस्तरों के नीचे दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चला तो करीब साढ़े छह बजे लोगों ने दिनेश के कमरे की तलाशी ली। तो बच्ची का शव कमरे से बरामद हो गया। मामला अलग-अलग समुदायों का होने के कारण गांव का माहौल गर्म हो गया था।
सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले की चार्जशीट विवेचक ने 192 घंटे में पूरी करके लगा दी थी। इसकी पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम ने न्यायालय के समक्ष की। कोर्ट में 17 गवाहों के बयान दर्ज हुए।

मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट के एएसजे मो.अहमद खान ने दोषी दिनेश पासवान को फांसी की सजा सुनाई। इसके साथ ही 75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अधिवक्ताओं के अनुसार दुष्कर्म कर हत्या के मामले में किसी दोषी को फांसी दिए जाने का यह मामला जिले में पहला है। जिसमें अदालत ने महज 70 दिन में फैसला दिया है।

सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को लेकर जाते पुलिस कर्मी। संवाद

सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को लेकर जाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed