फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FatehpurThe Bridal Palanquin Departs Amidst Fear and Tears Fiances Courage Gives misdeed Survivor New Life

उम्मीद का सिंदूर: भय और आंसुओं के बीच उठी डोली, मंगेतर के साहस ने दी दुष्कर्म पीड़िता को नई जिंदगी, पढ़ें मामला

Tue, 12 May 2026 10:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 10:34 AM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता की शादी उसके मंगेतर के साथ पुलिस सुरक्षा और पूरी गोपनीयता के बीच संपन्न हुई। मंगेतर के इस फैसले को समाज में साहस और साथ निभाने की एक अनूठी मिसाल माना जा रहा है।

विज्ञापन
FatehpurThe Bridal Palanquin Departs Amidst Fear and Tears Fiances Courage Gives misdeed Survivor New Life
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में भय, बदनामी और आंसुओं के माहौल के बीच आखिरकार दुष्कर्म पीड़िता की शादी उसके मंगेतर के साथ संपन्न हो गई। खागा में हुई घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका था। आरोपी के जेल जाने के बाद कस्बे के एक मैरिज हाल में पीड़िता सात फेरों के बंधन में बंध गई। पुलिस ने सादी वर्दी में चुपचाप शादी संपन्न कराई।

विज्ञापन

तरह-तरह की चर्चाओं और माहौल को देखते हुए थरियांव पुलिस  लगातार सतर्क रही। बता दें शनिवार को शहर के तांबेश्वर मंदिर में दोनों ने सादगी के साथ विवाह किया। इसके बाद रविवार को हसवा मोड़ स्थित एक मैरिज हाल में सीमित लोगों की मौजूदगी में वरमाला और अन्य वैवाहिक रस्में पूरी हुई।

विज्ञापन

जिंदगी को फिर से शुरू करने की उम्मीद
शादी समारोह को गोपनीय रखा गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति पैदा न हो। पूरी रात थरियांव पुलिस सादी वर्दी में इलाके में गश्त करती रही। शादी समारोह में न कोई शोर था और न ही उत्सव जैसा माहौल, लेकिन पीड़िता के चेहरे पर जिंदगी को फिर से शुरू करने की उम्मीद साफ दिखाई दी।

विज्ञापन

साहस और साथ निभाने की मिसाल
घटना में पुलिस पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी रही, जहां लोगों ने मंगेतर के इस फैसले को साहस और साथ निभाने की मिसाल बताया। लोगों ने नव दंपती को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

एक मैरिज हाल में शादी की रस्में पूरी कराई गई हैं। शादी में कोई व्यवधान नहीं था। पीड़िता पति के साथ ससुराल विदा हो गई। -शमशेर बहादुर, थानाध्यक्ष थरियांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed