फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Youth commits suicide, suicide note found

फतेहपुर: युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- पल भर में कैसे बदलते हैं रिश्ते, अब तो हर अपना बेगाना लगता है...

Wed, 15 Dec 2021 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Dec 2021 06:20 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
Fatehpur: Youth commits suicide, suicide note found
सुसाइड नोट लिखकर युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर के भीतरगांव निवासी अर्पित तिवारी (21) ने बुधवार दोपहर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट, मोबाइल और जहर की पुड़िया मिली है। सुसाइड नोट में लिखा है कि पल भर में कैसे बदलते हैं रिश्ते, अब तो हर अपना बेगाना लगता है।
विज्ञापन


इसे देख कर पुलिस प्यार में धोखा मिलने का अंदेशा जता रही है। अर्पित बुधवार दोपहर करीब दो बजे भोपाल से चलकर ज्वालागंज बस अड्डे शांति नगर पहुंचा था। यहां उसकी हालत बिगड़ी और पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्पित के मामा शैलेंद्र निवासी अशोक नगर सदर कोतवाली मार्च्युरी हाउस पहुंचे। शैलेंद्र ने बताया कि जहर खाने से पहले अर्पित ने औरैया जिले में रहने वाले रिश्ते में मामा पंकज को फोन किया था। पकंज की सूचना पर वह ज्वालागंज बस अड्डे पहुंचे। जहां मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जेब से जहर की पुड़िया भी मिली है। अर्पित भोपाल स्थित गैस फैक्टरी में काम करता था। उसके पिता संजय कुमार तिवारी की मौत हो चुकी है। वह मां रेखा देवी का इकलौता सहारा था।

पुलिस युवक के मोबाइल की छानबीन में जुटी है। सुसाइड नोट में गाने के बोल के अलावा उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं माना है। आत्महत्या को व्यक्तिगत निर्णय बताया है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed