{"_id":"5e9f28b28ebc3e90294c2cf1","slug":"fatehpur-young-man-returned-from-mumbai-dies-in-private-hospital-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: मुंबई से लौटे युवक की कानपुर के निजी अस्पताल में मौत, परिवार के पांच लोग किए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: मुंबई से लौटे युवक की कानपुर के निजी अस्पताल में मौत, परिवार के पांच लोग किए गए क्वारंटीन
Wed, 22 Apr 2020 03:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : ANI
फतेहपुर के अमौली कस्बे में लॉकडाउन के दौरान मुंबई से लौटकर आए युवक की सोमवार रात मौत होने पर स्वास्थ्य टीम ने परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है। मुंबई से लौटे युवक को सिरदर्द और बुखार की शिकायत थी। कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
ग्रामीणों ने गांव में शवदाह का विरोध किया तो परिजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में रात दो बजे युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चांदपुर के सरहन बुजुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। 24 मार्च को युवक गांव आ गया था। उसे सिरदर्द और बुखार की समस्या थी।
युवक की बीमारी का पता चलते ही ग्रामीणों ने उसे परिवार से अलग रखने का दबाव बनाया। इस पर युवक जहानाबाद के भैरमपुर गांव में मामा के यहां चला गया। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन रविवार दोपहर उसे लेकर बिंदकी सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में प्राइवेट नर्सिंग होम में परिवार ने भर्ती करा दिया। अगले दिन नर्सिंग होम ने उसे हैलट रेफर कर दिया। हैलट ले जाते समय रास्ते में सोमवार रात युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर भैरमपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पर परिजन शव लेकर रात दस बजे सरहन बुजुर्ग लौट आए।
यहां भी ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एसओ केशव वर्मा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में खेत में रात दो बजे शव का अंतिम संस्कार हुआ। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि परिवार सुबह अंतिम संस्कार को कह रहा था। भीड़ न हो, इसी वजह से रात को ही अंतिम संस्कार करा दिया गया।
नहीं लिया जा सका सैंपल
मंगलवार को अमौली सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने युवक के भाई, मां, मामा और भांजी को क्वारंटीन सेंटर नेवलापुर भेज दिया। डॉ. पुष्कर ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए सैंपल मौत के एक घंटे बाद तक ही लिया जा सकता है। युवक की मौत घंटों पहले कानपुर में हो गई थी, इसलिए सैंपल नहीं लिया जा सका। परिवार के सदस्यों की क्वारंटीन सेंटर में निगरानी की जा रही है। युवक में कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। युवक को दौरा पड़ने की बात सामने आई है।