Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Wanted Criminal Bablu Singh Carrying 1 Lakh Reward Arrested Shot in Both Legs

Fatehpur: एक लाख का इनामी बबलू सिंह गिरफ्तार, मंगेतर के सामने युवती से की थी दरिंदगी, दोनों पैरों में लगी गोली

Thu, 07 May 2026 09:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 09:15 AM IST
सार

Fatehpur News: खागा दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी बबलू सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Wanted Criminal Bablu Singh Carrying 1 Lakh Reward Arrested Shot in Both Legs
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर मंगेतर के साथ घूमने गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और सामूहिक छेड़खानी की वारदात में करीब 10 दिन से फरार भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह बृहस्पतिवार भोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके दोनों पैरों पर गोली लगी है। आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बाग में मंगेतर संग घूमने गई युवती को 24 अप्रैल को भाजपा नेता बबलू सिंह ने अपने साथियों युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ पकड़ा था। बंधक बनाकर युवती के साथ युवराज सिंह ने दुष्कर्म किया था। ललित और बबलू सिंह ने अश्लील हरकतें की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अश्लील वीडियो भी बनाए थे
आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो बनाए थे और वायरल की धमकी देकर रुपये भी वसूले थे। पुलिस ने युवराज और ललित को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा नेता बबलू सिंह करीब 11 दिन बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास छिपा था।

विज्ञापन





आरोपी के दोनों पैरों पर लगी गोली
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। बचाव में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की गोलियां आरोपी के दोनों पैरों पर लगी। इसके बाद उसे पकड़ा जा सका। आरोपी बबलू पर प्रयागराज एडीजी की ओर से एक लाख का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed