फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Uproar over 'Happy Navratri' greeting on a meat carry bag at a Blinkit store

फतेहपुर: हैप्पी नवरात्र लिखे कैरीबैग में मीट की डिलीवरी पर हंगामा, लाइसेंस पर होगी कार्रवाई

Mon, 19 Oct 2026 05:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 19 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

ब्लिंकिट स्टोर पर मीट के कैरीबैग में हैप्पी नवरात्र पर लिखा होने पर लोगों ने आपत्ति जताई। लाइसेंस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Fatehpur: Uproar over 'Happy Navratri' greeting on a meat carry bag at a Blinkit store
हैप्पी नवरात्रि लिखा कैरीबैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के पटेल नगर स्थित ऑन लाइन शाॅपिंग एप के स्टोर ब्लिंककिट पर रविवार हिंदू संगठन के सदस्यों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मीट जब्त कर बिक्री पर रोक लगाई। लाइसेंस पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


ब्लिंककिट में मांस की बिक्री के दौरान उसे हैप्पी नवरात्रि के कैरीबैग में डिलीवरी का आरोप बजरंग दल के धर्मेंद्र सिंह जनसेवक व अन्य साथियों ने लगाया। स्टोर के बाहर हंगामा किया। ब्लिंककिट के कैरी बैग पर हैप्पी नवरात्र लिखा था। कैरीबैग के अंदर चिकन का पैकेट रखा था। ऑनलाइन मांस की सप्लाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कोतवाली पुलिस व तहसीलदार पहुंचे। कुछ देर बाद सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित ने जांच की। इस दौरान मौजूद मीट को जब्त किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 166 पैकेट फ्रोजन मीट का जब्त कर उसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इनके लाइसेंस पर मीट बिक्री का अंकन न होने के कारण लाइससें पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed