{"_id":"66faa5d269c2339b520b430c","slug":"fatehpur-uncontrolled-bus-ran-over-bike-riders-both-died-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बेकाबू बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बेकाबू बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 30 Sep 2024 06:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Sep 2024 06:55 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बम्बा के पास कानपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद अपने साले दशरथ को देवमई आधार कार्ड बनवाने के लिए ले जा रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रही बस ने जगदीशपुर बंबा मोड़ के पास बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर ही आलमपुर निवासी शिव मोहन के पुत्र दशरथ (40) और प्रमोद (55) की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन