फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Two youths died in bike collision

Fatehpur: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 25 Mar 2024 04:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2024 04:06 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Fatehpur: Two youths died in bike collision
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ में अनियंत्रित बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव के समीप चक रसूलपुर मोड़ के पास बांदा टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार नीरज प्रजापति (22) पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी लदीगंवा थाना ललौली और दूसरे बाइक सवार राजन रैदास (20) पुत्र रामबली रैदास निवासी खटौली थाना ललौली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक राजन रैदास के साथ बाइक में पीछे बैठा उसकी बुआ धुनईया का बेटा शिवम रैदास (18) पुत्र कल्लू रैदास निवासी महाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed