{"_id":"67547741b81eaaedd70475f4","slug":"fatehpur-tried-to-cut-the-locker-of-the-strong-room-by-breaking-five-locks-of-the-bank-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बैंक के पांच ताले तोड़कर स्ट्रांग रूम का लॉकर काटने की कोशिश, पुलिस के पहुंचने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बैंक के पांच ताले तोड़कर स्ट्रांग रूम का लॉकर काटने की कोशिश, पुलिस के पहुंचने पर भागे
Sat, 07 Dec 2024 10:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:00 PM IST
सार
Fatehpur News: चोरों ने बैंक के पांच ताले तोड़कर स्ट्रांग रूम का लॉकर काटने की कोशिश की। 50 मिनट तक चोर बैंक में मौजूद रहे, पुलिस के पहुंचने के 10 मिनट पहले भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बकेवर थाना क्षेत्र के शकूरा हाईवे पर बड़ौदा यूपी बैंक के पांच ताले तोड़कर चोर स्ट्रांग रूम के लॉकर तक पहुंच गए। लॉकर को गैस कटर से उखाड़ने की कोशिश में असफल होने पर दीवार काटकर भाग निकले। बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर अनुमान है कि चोर शुक्रवार रात करीब रात डेढ़ बजे बैंक के पीछे खेत पर पहुंचे।
चोरों ने पहले पीछे की दीवार में सेंध लगाने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर बैंक के आगे दरवाजे पर पहुंचे। बैंक के गेट में लगे दो ताले गैस कटर से काटकर चैनल में लगे दो तालों को काटने के बाद बैंक परिसर में पहुंचे। बैंक के अंदर स्ट्रांग रूम का ताला काटकर लॉकर तक पहुंचे। उसे गैस कटर से उखाड़ने का प्रयास किया। लॉकर के एक ओर गैस कटर का दाग भी लगा है। शातिरों ने बैंक सायरन का तार भी काट दिया था। वहीं बैंक के पास में ही क्लीनिक व धर्मकांटा है।
क्लीनिक संचालक इंद्रेश श्रीवास्तव हैं। उनका भतीजा प्रियांशू धर्मकांटा संचालक है। करीब सवा दो बजे धर्मकांटे पर दूध लोडर वजन कराने पहुंची थी। क्लीनिक में सो रहा प्रियांशू वजन करने के लिए उठा। उसने बैंक का गेट खुला देखकर पुलिस को सूचना दी। तीन बजे पुलिस पहुंची। चोर बैंक के सीसीटीवी में दो बजकर 50 मिनट में पीछे की दीवार तोड़कर भागते दिखे। सीओ वीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चार चोर दिखे हैं जो कि चेहरे को छिपाए हैं। सर्विलांस, एसओजी समेत चार टीमें चोरों की तलाश में लगी है।