फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Three people died after being crushed by a tractor

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: शराब पार्टी के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 25 Mar 2024 03:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे तीन लोगों की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Three people died after being crushed by a tractor
फतेहपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे तीन लोगों की रविवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। एक की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा निवासी मनोज निषाद (45) दपसौरा गांव के राम बहादुर की फसल काटने मजदूर और ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


मनोज के साथ में दपसौरा गांव के मैयादीन निषाद (60) व रूरा का कल्लू (30) मजदूर था। खेत पर वह लोग रात को मुर्गा पकाने लगे। तीनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान खेत मालिक रामबहादुर ट्रैक्टर लेकर चल दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। मौके पर ही मनोज की मौत हो गई। घायल मैयादीन की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। तीसरे कल्लू की जिला अस्पताल में इलाज दौरान सोमवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने कि बताया हादसा नशेबाजी में हुआ है। परिजनों की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed